Breaking News

कानपुर - बर्रा विश्व बैंक में जन अधिकार एसोसिएशन ने कराया वृक्षारोपड़

कानपुर 28 जुलाई 2016 (मोहित गुप्ता). बर्रा विश्व बैंक में जन अधिकार एसोसिएशन के बैनर तले आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सीएमओ आर.पी यादव ने बताया की व्यक्ति के जीवन में पेड़-पौधे बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके रोपण से ही हमे ताजा हवा, ऑक्सीजन, फल-फूल, ईंधन जैसी अनेक प्रकार की बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त होती हैं जिन्हें हम किसी अन्य माध्यम से प्राप्त नही कर सकते।

पार्षद आशा सिंह ने बताया की हम पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करना है तो हमे एकजुट होकर इस मुहीम में सहभागिता करनी चाहिये। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की हमारी संस्था द्वारा 1 लाख पेड़ लगवाने का संकल्प लिया गया है। जिसकी शरुआत आज से की गई।  इस मौके पर पार्षद आशा सिंह, सुशील मिश्रा, शानू त्रिपाठी, प्रशान्त दीक्षित, राजे, छोटू, लालू आदि लोग उपस्थित रहे।