Breaking News

पनकी में निर्माणाधीन शताब्दी नगर की बहुमंजिला इमारत से मजदूर गिरा

कानपुर 26 जुलाई 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर के०डी०ए० की बहुमंजिला इमारत से गिरकर राजा नाम का मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार नन्हे जो कि अग्रवाल बिल्डर्स के नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है, वह केडीए की बहुमंजिला इमारत बनवा रहा था तभी अचानक मजदूर गिरने से हड़कंप मच गया।
आनन फानन में उसके साथियों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।