Breaking News

कानपुर - तेज आंधी में पेड गिरने से युवक की मौत, दो घायल

कानपुर 7 जून 2016 (महेश प्रताप सिंह). अर्मापुर थाना क्षेत्र के आर्म्स फैक्ट्री के पास तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गया। जिसमें एक युवक की दब कर मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्षेत्रीय लोगों ने महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला और बच्चे की हालात गंभीर बनी हुई है।