Breaking News

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर, 17 मई 2016 (IMNB)। पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के उरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है लेकिन इस घटना में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह जानकारी सेना ने दी है। सेना के एक अधिकारी ने यहां कहा, कल रात उरी सेक्टर के कमलकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस घटना से जुड़ी आगे की जानकारी अभी आनी बाकी है।