Breaking News

कानपुर - विधायक सतीश निगम ने किया पनकी नहर पर बने नए पुल का उद्घाटन

कानपुर 5 मार्च 2016 (महेश प्रताप सिंह). काफी समय से लम्बित पनकी नहर पुल का उद्घाटन आज माननीय विधायक सतीश निगम ने फीता काटकर किया। जय माता दी युवा शक्ति समिति ने इस अजेय कार्य के लिये विधायक सतीश निगम को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। इस नये पुल के आरंभ हो जाने से जाम की समस्या हल हो जायेगी।

विधायक सतीश निगम ने क्षेत्रीय जनता को बधाई देते हुए कहा कि कई वर्षों से पनकी पुल पर जाम की बहुत ज्यादा समस्या थी। अब इस नये पुल के आरंभ हो जाने से जाम की समस्या से जनता को निजात मिल जायेगी और जनता का समय भी बचेगा। इस मौके पर समिति के संरक्षक मुन्नन शर्मा, अध्यक्ष रोशन भाटिया, पप्पू दाऊ, पम्मी, रोशन सिंह, सनी तिवारी, अभिषेक दुबे, शिव नाथ यादव, नागेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र पाल, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल गुप्ता, महेश सिंह, हरिओम मिश्र आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।