Breaking News

कानपुर - पनकी में गाय बचाओ संदेश यात्रा का हुआ शुभारंभ

कानपुर 15 मई 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी एमआईजी तिराहे पर आज गाय बचाओ अभियान समिति द्वारा गाय बचाओ संदेश यात्रा का शुभारंभ गंगा गाय गरीब समिति के संयोजक पं0 रामजी त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। गौ रक्षा सेना की संदेश यात्रा को वाहनों के भारी हुजूम के साथ रवाना किया, यात्रा एमआईजी तिराहा, चर्च रोड, पनकी थाना रोड, स्टेट बैंक चौराहा, पनकी स्टेशन रोड, सुन्दर नगर, गंगागंज, पनकी हनुमान मंदिर से पावर हाउस होते हुए त्रिपाठी गेस्ट हाउस में आकर सम्पन्न हुई।

 सभा में पनकी पेंशनर्स समाज, पनकी हाउस आनर्स एसोशिएशन एवं पनकी विकास समिति के सभी पदाधिकारियों ने गौ रक्षा सेना के प्रहरियो का सम्मान एवं उत्साहवर्धक किया। पं0 रामजी त्रिपाठी ने कहा कि भारत में एक लाख गाय रोज कट रही हैं। 100 गायों की बलि कानपुर में ही रोजाना हो रही है। अब गाय को मां का नारा नहीं चारा चाहिए। कानपुर में दस हजार गायें सड़क पर हैं। हम एक गाय के आहार की पूर्ती का संकल्प ले लेंगे तो एक भी गाय सड़क पर नहीं होगी।

संदेश यात्रा में मुख्य रूप से गौ प्रहरी पं0 शिवम त्रिपाठी, निर्मल तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, प्रवीन अवस्थी, विनोद शुक्ला, मुन्नन शर्मा, सौरभ जायसवाल, जय प्रकाश द्विवेदी, अनमोल, अविनाश साहू, नवल किशोर तिवारी, राजू पाल, अनुपम, अंकित आदि लोग रहे।