Breaking News

ODD-EVEN फार्मूला - भाजपा सांसद पहुंचे घोड़े से, गोयल की कार पर विरोधी स्टीकर

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2016 (IMNB). दिल्ली में 30 अप्रैल तक जारी ऑड-ईवेन फार्मूले के बीच आज दिल्ली से भाजपा के सांसद विजय गोयल अपनी कार से संसद भवन पहुंचे। हालांकि ऑड डे होने के कारण उनकी कार सही थी लेकिन चौंकाने वाली बात थी उनकी कार के पीछे चस्पा किए गए कुछ स्टीकर। ये इस फॉर्मूले के खिलाफ में लिखे गए थे।
इसके अलावा भाजपा सांसद राम प्रसाद शर्मा भी आज विरोध दर्शाने के लिए घोड़े से संसद भवन पहुंचे। वहीं भाजपा के सांसद राम प्रसाद शर्मा भी ऑड-ईवेन कार फार्मूले के विरोध में आज घोड़े पर सवार होकर संसद भवन पहुंचे।