Breaking News

कानपुर - अशोक वाटिका में आयोजित राम महोत्सव में राम कथा का हुआ आयोजन

कानपुर 12 अप्रैल 2016 (महेश प्रताप सिंह). कल्यानपुर में आज राम कथा का चतुर्थ दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें कथा व्यास परम पूज्य महामण्डलेश्‍वर डा॰ उमाकान्ता नन्द जी सरस्वती जी ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में हिन्दू अल्पसंख्यक है। मनु सतरूपा की कहानी को आगे बढ़ाते हुये कहा कि जिसके मनन से भव सागर पार हो जाये उसे मंत्र कहते हैं।

मंत्र के जप से मन में विजय प्राप्त होती है। सभी को एक मंत्र जो उसे उसके गुरू से प्राप्त होता है उसका जाप रोज करना चाहिए। कथा में प्रमुख रूप से पनकी मंदिर के महंत जितेन्द्र दास जी, बजरंग दल जालौन के संयोजक मनुराज तिवारी, प्रान्त सह संयोजक बजरंग दल राम जी तिवारी, आशीष त्रिपाठी संयोजक, रामू सेंगर, चरनजीत यादव, शिवकुमार सिंह आदि लोग रहे।