Breaking News

बलिया - आग लगने से महिला जली

बलिया 21 अप्रैल 2016 (सुमित कुमार गुप्‍ता). रसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़िया गांव में एक महिला खाना बनाते समय आग लगने से बुरी तरह जल गयी। गांव वालों ने प्रयास करके उसे जलते हुये घर से निकाला और अस्‍पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां महिला का प्राथमिक इलाज कर बलिया के लिए रेफर कर दिया है।
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कविता देवी (35) पत्‍नी रविन्द्र गढ़िया गांव की निवासी हैं जो खाना बनाते समय आग लगने से बुरी तरह जल गयी है ।बताया जा रहा है की वो आज सुबह 10 बजे करीब अपने कच्‍चे घर में  चूल्हे पर खाना  बना रही थी जोरदार हवा और गर्मी की वजह से उसके घर की पलानी गिर गयी और आग लग गयी। महिला उसमें बुरी तरह फंसी हुई थी। आनन फानन में गांव वालों ने उसे बाहर निकाला और रसड़ा सामुदायिक स्‍वास्‍थ केन्‍द्र ले गये। डॉक्टरों ने वहां महिला का प्राथमिक इलाज कर बलिया के लिए रेफर कर दिया।