Breaking News

कानपुर - पनकी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह मनाया गया

कानपुर 20 अप्रैल 2016 (महेश प्रताप सिंह). केन्द्रीय्र औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा चलाये जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह आज पनकी मुख्‍यालय में मनाया गया। दिनांक 14.04.16से 20.04.16 तक चले इस अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई पनकी थर्मल पावर पनकी द्वारा किया गया।
समापन समारोह आज दिनांक 20.04.16 अग्निशमन केन्द्र पनकी थर्मल पावर स्टेशन में आयोजित हुआ। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अनुपम अग्रवाल मुख्य अभियन्ता, पनकी परियोजना थे, उनके द्वारा सप्ताह के दौरान आयोजित अग्नि जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे-क्वीज कम्पटीशन ,निबन्ध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं, महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर इंसपेक्टर ए सी मिश्रा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

समारोह के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने हैरतअंगेज अग्निशमन के प्रदर्शन किये। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इन्सपेक्टर ए.सी मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पी.के झा, विजिलेन्स टीम एवं वीपी मंडल की भूमिका सराहनीय रही।