Breaking News

शाहजहाँपुर- हिजडों में हुआ विवाद कौन वसूलेगा यजमानी, बढ गयी पुलिस की परेशानी

अल्हागंज 16 अप्रैल 2016 (सुखबीर सिंह). क्षेत्र  में यजमानी वसूलने को लेकर हिजडों के दो गुटों में हुआ विवाद बढ कर अब थाने में पहुँच गया है। हिजड़ा कंचन तथा सोनिया (राजेपुर) ने बताया कि ये पूरा क्षेत्र शमसाबाद की गद्दी के  हिजडों के अन्तर्गत आता है। यजमानी वसूलने का विरोध करने के बावजूद भी अल्हागंज का शब्‍बू हिजडों के भेस में शादी विवाह, बच्चों के जन्म पर उनके क्षेत्र में बधाई वसूलता है।
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हिजड़ा जमात की तरफ से इसका विरोध बराबर किया जाता रहा है। अबकी इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई है। पिछली दस मार्च को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलवाया था। पुलिस ने शब्बू की जाँच भी  करवाई थी जिसमें वह पुरुष निकला था। जिसके फोटो उसके पास हैं। इसी दिन पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता भी  करा दिया था, जिसमें शब्बू ने लिखकर दिया था कि वो अब क्षेत्र में कहीं  भी  वसूली नहीं करेगा और क्षेत्र को छोड कर चला जायेगा। दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए अब शब्बू आपरेशन करा कर पूर्णतया हिजड़ा बन गया है। अब वो डंके की चोट पर शबीना बनकर पूरे क्षेत्र में अपना कब्ज़ा जता रहा है। अब स्‍थानीय पुलिस परेशान है और इस समस्या का निराकरण कराने का प्रयास कर रही है।