Breaking News

अल्हागंज - अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गम्‍भीर

अल्हागंज 26 मार्च 2016. अल्हागंज-जलालाबाद हाईवे पर बीती शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक  बाईक सवार की मौत हो गई जबकि सहसवार भी गम्भीर रुप से घायल हो गया। जानकारी पा कर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को फरूखाबाद के सरकारी अस्पताल में चिकित्‍सा के लिए भेज दिया। जहाँ इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी वहीं दूसरे घायल का अभी भी  इलाज चल रहा है।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को क्षेत्र के गाँव मऊ शाहजहाँपुर निवासी जीतू 20 वर्ष तथा  सर्वेश कुमार बाईक से अपनी रिश्तेदारी में होली मिलकर वापस घर आ रहा था तभी गांव हुल्लापुर के सामने फरूखाबाद की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी पा कर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को फरूखाबाद के सरकारी अस्पताल में चिकित्‍सा के लिए भेज दिया। जहाँ इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गयी वहीं दूसरे घायल सर्वेश का अभी भी  इलाज चल रहा है।