Breaking News

‘कलम’ से ही नहीं, हम ‘कर्म’ से भी निभाते हैं जिम्मेदारी - AIRA

कानपुर 2 जनवरी 2016 (अभिषेक त्रिपाठी). ‘कलम’ से ही नहीं, हम कर्म से भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हैं। हम आम जनजीवन के अलावा अपनी आबो-हवा और पर्यावरण के प्रति भी जागरुक हैं। आम जनता के साथ ही हम पुलिस-प्रशासन जैसे जिम्मेदार वर्ग को भी साथ लेकर पर्यावरण की शुद्धता और जागरुकता अभियान के लिये निकल पड़े हैं’’ इसी सोच के साथ आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन ‘‘आईरा’’ और आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ‘‘आमजा’’ के तत्वाधान में शनिवार की दोपहर शहर के पत्रकार बड़ी संख्या में निकल पड़े, ‘‘वृक्ष गंगा अभियान’’ के तहत वृक्षारोपण के लिये।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही इन दोनों अग्रणी पत्रकार संगठनों की पहल पर आईजी कानपुर जोन द्वारा पहला पौधा लगाकर इस अभियान की शुरूआत की गयी थी। वृक्ष गंगा अभियान के तहत आने वाले वर्षों में एक करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया गया है। अभियान में आज, शनिवार को पत्रकारों ने सबसे पहले सीओ ज्ञानेंद्र सिंह के साथ सीओ बाबूपुरवा कार्यालय परिसर में अशोक का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके पश्चात पुलिसकर्मियों की बेहद मांग पर पत्रकारों ने क्षेत्र के जूही थाना परिसर में एसआई मनोज राठी के साथ मिलकर वृक्षारोपड़ किया। फिर आया थाना किदवईनगर का बुलावा, तो पत्रकारों का दल आईरा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनीत निगम, राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश सदस्यता प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी की अगुवाई में थाना किदवईनगर पहुंचा। यहां पर थानाध्यक्ष मो. फाजिल सिद्धीकी और थाने के पूरे स्टाफ के संग पत्रकारों ने अशोक के वृक्ष का रोपड़ किया। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद आईरा के पत्रकार सदस्यों व अन्य समाचार पत्रों व मैगजीनों के स्टाफ एवं संपादकों के अलावा पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते बनता था। सीओ दफ्तर से लेकर थाना जूही और किदवईनगर तक में पुलिसकर्मियों ने दिल खोलकर संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों आदि का स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण हुआ। वहीं पुलिस कर्मियों ने भविष्य में लगातार पत्रकारों के संग पर्यावरण जागरुकता के कार्यक्रमों में सहभागिता की शपथ ली। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आईरा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दैनिक खुलासा के संपादक पुनीत निगम, आईरा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश सदस्यता प्रमुख , एवं शहर दायरा न्यूज के संपादक अभिषेक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष एवं यूथ पहल मैगजीन के उप संपादक आशीष त्रिपाठी, ‘आमजा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और शैलेंद्र कुमार दीक्षित, इण्डिया क्राइम चैनल के इब्‍ने हसन जैदी, ‘दैनिक तस्वीर आजकल’ के सम्‍पादक राजेन्‍द्र सिंह, आईरा के मण्‍डल वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष शीलू शुक्ला, सौरभ सिंह शिवमंल शुक्ला, सौरभ गुप्ता और पप्पू यादव, अनुज तिवारी, आईरा के जिला महामंत्री मो. नदीम, फोटो जर्नलिस्ट निजामुद्दीन, महेश प्रताप सिंह व आलोक जादौन, रफ्तार टाइम टीवी के मोहित गुप्ता, मो. सईद, संतोष कुमार गुप्ता, रूपेश अग्निहोत्री, उमेश शुक्ला, नीरज कुमार लोहिया, लक्ष्मी शंकर यादव, अब्दुल तारिक, पीएनएन 24 के मो. शरीफ, योगेश गौतम और दिग्विजय सिंह, रोहित कुमार, यूएफएच न्यूज के अशोक श्रीवास्तव, सुधीर कुमार बाजपेयी, दि फ्री मीडिया के अब्दुल तारिक आदि मौजूद रहे।