Breaking News

कानपुर - राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान ने निकाला विशाल जलूस

कानपुर 10 दिसम्बर 2015 (दिग्विजय सिंह). विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्‍य में राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान के तत्‍वाधान में आज एक विशाल जलूस निकाला गया। इस आयोजन के तहत एक विशाल समूह का पैदल मार्च फूलबाग से घण्‍टाघर होते हुये निकाला गया।
जलूस में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई, सदस्य राज्य महिला अायोग गीता गुप्ता, नगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, नीरज श्रीवास्‍तव, अभिषेक भट्ट आदि लोग उपस्थित थे