Breaking News

छत्तीसगढ़ - पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने दी गाली, पार्टी व राज्य सरकार बजा रही ताली

छत्तीसगढ़ 6 अक्टूबर 2015 (जावेद अख्तर). छत्तीसगढ़ प्रदेश में अगर कुछ बाकी था तो प्रदेश की भाजपा सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजेश मूणत ने वो कमी भी पूरी कर दी है। छत्तीसगढ़ से लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत का जनता को भद्दी गालियाँ देते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में देखिए कैसे पीडब्लूडी मंत्री आम जनता की मां बहन कर रहे हैं। यह वीडियो कल रात से वाइरल हुआ है।

तथाकथित रूप से इसमें पुलिस अत्याचार और पिटाई का भी सुंदर दृश्य है जो की देश भक्ति की श्रेणी में रखा जा सकता है? वैसे वीडियो देख कर प्रतीत हो रहा है कि मंत्री की भद्दी गालियाँ आखिरकार हैं तो राष्ट्रवादी कृत्य ही। कथित रूप से ये हैं छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार में लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत जरा इनकी हरकत तो देखिये। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत भाषा के कितने धनी हैं। इससे समझा जा सकता है। ये इनकी कोई पहली हरकत नहीं है और संभवतः आखिरी भी नहीं। वैसे भी प्रदेश में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का भंडारा करा रखा है। सभी शासकीय विभागों में अधिकारियों में होड़ लगी हुई है कि कौन सा अधिकारी कितने बड़े स्तर का घोटाला या गबन करेगा। 

पिछले डेढ़ शालों में तकरीबन 50 से भी अधिक बड़े घोटालों का पर्दाफाश हो चुका है मगर राज्य सरकार के चेहरे पर एक शिकन तक नहीं आई है। यह विशेषता है या ढीठता मगर जो भी है, बहुत ही पक्के स्तर की है। 50 बड़े घोटालों के अलावा लगभग 250 से भी अधिक छोटे घोटाले गबन के मामले प्रकाश में आए हैं। छोटे घोटालों में उन्हें रखा जा सकता है जिनमें रकम 5 करोड़ के अंदर है। बड़े घोटालों में रकम लाख हजार करोड़ में है। जैसे कि नान महाघोटाला, सड़क घोटाला, राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाला, खाद्य घोटाला, चावल घोटाला, कई सौ एनीकेट घोटाला, नहर घोटाला, राशन कार्ड घोटाला, कैंपा घोटाला, लकड़ी घोटाला, आरा मशीन घोटाला, धान घोटाला, भूसी घोटाला, पानी घोटाला, डैम घोटाला, बिजली घोटाला, ट्रांसफार्मर घोटाला, डामर घोटाला, शिक्षा घोटाला, गणवेश घोटाला, पाठ्य पुस्तक निगम घोटाला, कागज घोटाला, आदिवासी विकास घोटाला, समाज कल्याण घोटाला, महिला बाल विकास घोटाला, परिवहन घोटाला, आदि आदि। जिसको गिनने और गिनाने में 24 घंटे बीत जाएंगे। और तो और अभी तक सैकड़ों घोटाले तो दबे हुए हैं। उनका खुलासा होना बाकी ही है।
(Tags :- PWD Minister, Rajesh Murat, Chattisgarh, Abusing Public, Politician, Criminal, Government)