Breaking News

शाहजहाँपुर - केन्द्रीय कपड़ा मंत्री सन्तोष गंगवार ने फीता काटकर, स्व.प्रयाग नरायण गुप्ता स्मृति धर्मशाला का उद्घाटन किया।

शाहजहाँपुर 15 नवंबर 2015 (अमित बाजपेयी). अल्हागंज नगर में नवनिर्मित धर्मशाला का उदघाटन आज केन्द्रीय कपड़ा मंत्री सन्तोष गंगवार ने फीता काटकर किया। स्व. प्रयाग नारायण की मूर्ति का अनावरण उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने किया।
चैयरमेन के पति अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पूज्यनीय पिता जी का स्वर्गवास केदारनाथ में आई आपदा के दौरान हो गया था। जिनकी याद में उन्होंने इस धर्मशाला को बनवाया है। उन्होंने साथ ही बताया कि धर्मशाला में गरीब परिवारों की शादी के लिए भी सारे बन्दोबस्त किये हैं। प्रथम बार नगर आगमन पर भाजपा ईकाई ने भी  केन्द्रीय मंत्री को भेट प्रस्तुत कर स्वागत किया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता, चैयरमेन चंद्रेश गुप्ता, अनिल गुप्ता ने उनको माला पहना कर स्वागत किया।इस कार्यक्रम में बरेली से युवा मोर्चा पांचाल क्षेत्र अध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, शाहजहाँपुर से विक्रम सिंह, मनोज कश्यप, रजनी गुप्ता, अभिनय गुप्ता, जलालाबाद महामंत्री दिनेश सिंह, पवन पांडेय, रामकुमार वर्मा, पवन तिवारी आदि मुख्य लोग व नगरवासी उपस्थिति रहे।