Breaking News

कानपुर - IG कानपुर ने किया फोटोग्राफरों का सम्मान

कानपुर 2 अक्टूबर 2015 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन के तत्वाधान में आज मर्चेट चेम्बर हाल सिविल लाइन में आम सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में IG आशुतोष पाण्डेय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

IG ने बताया कि कानपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिये DM से अनुमति मिल गई है। उन्होंने 15 दिसम्बर से 15 जुलाई 2015 के बीच तक का समय दिया है। IG ने कानपुर के पूर्व अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर DIG ने भी सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि मैं भी फोटोग्राफी में रूची रखता हूं और फोटोग्राफी अच्छी लगती है। मैं हमेशा फोटोग्राफरो के सपोर्ट के लिये तैयार हूं। IG का स्वागत सुनील गुप्ता (देव स्टूडियो), सौरभ मिश्रा (रोली स्टूडियो), बबलू, प्रवीन (मीना स्टूडियो), गुडडू, मोनू पाण्डेय, हरिओम गुप्ता आदि ने किया।