Breaking News

दाऊद, सईद जैसे दुश्मनों को निपटाने के लिए हमेशा तैयार रहता है भारत - राज्यवर्धन सिंह राठौर

नई दिल्ली 07 सितंबर 2015 (IMNB). दाऊद इब्राहिम और लश्कर प्रमुख हाफिज सईद जैसे देश के दुश्मन यह भरोसा नहीं रखें कि भारत उनके बारे में कुछ नहीं सोच रहा है। केंद्र सरकार के एक मंत्री ने रविवार को आतंकवादियों के बारे में यह विचार व्यक्त किया। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, 'हम हमेशा अपने दुश्मन को निष्क्रिय करने के लिए तैयार रहते हैं।'

उनसे पूछा गया था कि 1993 के मुंबई विस्फोटों में मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम और भारत में वांछित सईद के बारे में सरकार क्या कर रही है। राठौड़ ने आगे साफ किया, 'भारत का दुश्मन जहां कहीं भी है वह यह न सोचे कि भारत उनके बारे में कुछ भी नहीं सोच रहा है।' यह उल्लेख किया गया कि मोदी सरकार के 15 माह गुजर जाने के बाद कि पाकिस्तान में छिपे भारत से भागे लोगों के खिलाफ कुछ भी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि साम, दाम, दंड, भेद सभी का इस्तेमाल किया गया है।