Breaking News

कानपुर - IG ने प्रारम्‍भ किया महा वृक्षारोपण अभियान, लगेंगे 1 करोड़ वृक्ष

कानपुर 22 सितम्बर 2015 (योगेन्‍द्र अग्निहोत्री). आल मीडिया एण्‍ड जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन (आमजा) एंव AIRA के संयुक्‍त तत्‍वाधान में चलाये जा रहे ‘वृक्ष, गंगा अभियान’ के तहत प्रथम वृक्षारोपण श्री आशुतोष पाण्डेय (पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर जोन) के कर कमलों द्वारा उनके आवास पर सम्‍पन्‍न हुआ। इस अवसर पर संस्‍था से जुडे पत्रकारों ने पूरे भारत में एक करोड वृक्ष लगवाने का संकल्‍प लिया।
 
इस अवसर पर आई.जी कानपुर जोन श्री आशुतोष पाण्‍डे ने कहा कि विकास बहुत जरुरी है, लेकिन इससे कई बार पर्यावरण को नुकसान होता है। विकास व पर्यावरण में संतुलन के लिए लगातार वृक्षारोपण करना व इन वृक्षों की देख रेख करना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि विकास का अपना अलग महत्व है। विकास की प्रक्रिया लगातार चलती रहनी चाहिए। इसके कारण यदि पर्यावरण को नुकसान होता है, तो इसे वृक्षारोपण करके पूरा किया जा सकता है।उन्‍होंने यह भी कहा कि वो जोन के सभी थानों को निर्देशित करेंगे कि प्रत्‍येक थाना कम से कम एक पेड़ जरूर लगाये। आल मीडिया एण्‍ड जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन (आमजा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्री आलोक कुमार ने कहा कि मानव जाति को बचाने के लिए पर्यावरण की रक्षा करना बहुत जरुरी है। इसलिए हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए। सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, इनके संरक्षण की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। तभी वृक्षारोपण का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो पायेगा।
कानपुर प्रेस क्‍लब के महामंत्री श्री अवनीश दीक्षित ने कहा कि ऐसे वृक्ष लगाया जाने चाहिये जो हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के साथ साथ ही हमारी सेहत को बुरे प्रभावों जैसे धूल, गंदगी, प्रदूषण आदि से बचाए। इसके लिये सबसे पहले लोगों को वृक्षारोपण के फायदों के बारे में जागरूक करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में मौजूद आल इण्डिया रिर्पोटर्स एसोसिएशन (आइरा) के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष श्री पुनीत निगम ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल 2 से 4 लाख लोगों की मौत का कारण सीधे सीधे वायु प्रदूषण होता है। यदि प्रति व्यक्ति 5-5 पौधे लगाये जायें व उनकी पेड़ बनने तक देखभाल की जाये तो, ग्लोबल वार्मिंग का दंश झेल रहे भारत में एक पूर्ण सुव्यस्थित पर्यावरणीय शुद्ध वातावरण व्याप्त हो जायेगा। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अवनीश दीक्षित, आलोक कुमार, पुनीत निगम, नीरज तिवारी, सुनील साहू, योगेन्‍द्र अग्निहोत्री(एडवोकेट), अभिषेक त्रिपाठी, इब्‍ने हसन जैदी, सूरज वर्मा, मो0 नदीम, निजामुद्दीन, इरफान, उमेश, नीरज लोहिया, महेश प्रताप सिंह, शीलू शुक्‍ला, आशीष त्रिपाठी, कमल शंकर मिश्रा, श्रवण गुप्‍ता, सौरभ बाजपेई, अजय श्रीवास्‍तव, विजय कुशवाहा, रत्‍नेश गुप्‍ता, विवेक दीक्षित, राहुल पाण्‍डे, मनीष मिश्रा, विष्‍णू गुप्‍ता, जावेद रजा, ब्रजेश अवस्‍थी, पप्‍पू यादव, राजीव मिश्रा, प्रवीन सिंह, दीपक मिश्रा, मोहित आदि पत्रकार उपस्थित थे।