Breaking News

DWC से बरखा सिंह की छुट्टी, AAP नेता की पत्नी होंगी नई अध्यक्ष


नई दिल्ली 15 जुलाई 2015 (IMNB)। दिल्ली में सरकार बदलने के बाद लगातार विवादों में रहने वाली महिला आयोग की अध्यक्षा बरखा सिंह की इस पद से छुट्टी हो गई है। महिला आयोग के अध्यक्ष का पद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाहकार (शिकायत निवारण) स्वाति मालीवाल संभालेंगी। आगामी 18 जुलाई को बरखा सिंह का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।
दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष का पद संभालने जा रहीं स्वाति मालीवाल आम अादमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा के नेता नवीन जयहिंद की पत्नी हैं। नवीन जयहिंद रोहतक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। आम आदमी पार्टी में लंबे समय से काम कर रही स्वाति मालीवाल अपने पति नवीन जयहिंद के मुकाबले पार्टी में वरिष्ठ हैं। मालीवाल हरियाणा के रोहतक जिले के गांव भैंसरू की बहु हैं। स्वाति अरविंद केजरीवाल की एनजीओ के साथ भी वर्षों से जुड़ी हुई हैं।