Breaking News

कानपुर - पत्नी ने दिया पडोसी को फ्लाइंग किस, तो पति ने ली जान

कानपुर 10 जुलाई 2015. कानपुर में एक विवाहिता का अपने पडोसी युवक को फ्लाइंग किस देना उसकी जान का दुश्मन बन गया। यहां एक पुजारी ने अपनी पत्नी को पडोसी को फ्लाइंग किस देते देखा तो उसकी कैंची मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 जून की है, मगर पुलिस ने इसका खुलासा गुरूवार शाम आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद किया।
महिला की हत्या के मामले का गुरूवार खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शहर के गोविंदनगर इलाके में रहने वाले पेशे से पुजारी शिव प्रकाश की 32 वर्षीय पत्नी संध्या की लाश 25 जून को उनके घर में मिली थी। डेड बॉडी पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस को दिए शुरूआती बयान में शिव प्रकाश ने बताया कि कुछ लुटेरे उसके घर में घुसे थे और लूटपाट का विरोध करने पर उन्होंने संध्या की हत्या कर दी। घर का सामान भी बिखरा पडा था। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि संध्या में पडोस में रहने वाले एक लडके से अफेयर थे। घटना के दिन शिव प्रकाश ने संध्या को उस लडके को फ्लाइंग किस देते देख लिया था। इससे गुस्सा हुए शिव प्रकाश ने कैंची से संध्या की हत्या कर दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस बिल्कुल अंधेरे में थी, लेकिन पुलिस की पूछताछ में पडोसियों ने बताया कि संध्या का पडोस के एक लडके से अफेयर चल रहा था। इसके अलावा पुजारी का मोबाइल घटना से तीन घंटे पहले से बंद होने की बात पर पुलिस को उस पर शक हुआ। जब कडाई से उससे पूछताछ की गई तो उसने सार सच उगल दिया। पुलिस की पूछताछ में मृतक महिला के पति ने बताया कि उसने बडी ही बेरहमी से कैंची से गोदकर पत्नी की हत्या की।

(महेश प्रताप सिंह)