Breaking News

कानपुर - सपा नेता के घर में चलता मिला सैक्स रैकेट, 14 गिरफ्तार

कानपुर 6 जुलाई 2015. कानपुर के कल्याणपुर में एक सपा नेता के घर में पुलिस ने सैक्स रैकेट पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में नौ लड़कियां व छह लड़के शामिल हैं।रविवार रात पुलिस को कल्याणपुर के एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चुपचाप जांच कराई गई तो मामला सही मिलने पर रात में ही पुलिस ने घर में छापेमारी कर नौ लड़कियों व छह लड़कों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि सभी लड़कियों से थाने में पूछताछ जारी है। बताया गया कि जिस घर से सेक्स रैकेट पकड़ा गया है वह मकान समाजवादी व्यापार संगठन के महामंत्री दीपक गुप्ता का है।

(महेश प्रताप सिंह)