Breaking News

कानपुर - पनकी में युवक ने लगाई फांसी

कानपुर 28 जुलाई 2015 (महेश प्रताप सिंह). पनकी में आज सुबह पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी से थोड़ी दूर पर नीम के पेड़ से युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइट नंबर 2 में फैक्ट्री के पीछे 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली थी। युवक ने नीली जींस और ग्रे कलर की टीशर्ट पहनी थी। सुबह पेड़ से लटका हुआ शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। पुलिस की तफ्तीश से पता चला कि वह सतीश पाल की फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री मालिक ने उसकी पहचान शुभम पुत्र उदय नारायण निवासी उन्नाव के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।