Breaking News

कानपुर - पनकी CISF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कानपुर 22 जून 2015. पनकी सी.आई.यस.यफ ग्राउण्ड में रविवार प्रातः 6 बजे से अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सी.आई.यस.यफ के कमाण्डेट एम.यस ख़ान व इंस्पेक्‍टर ए.सी मिश्रा (फायर) के साथ करीब 80 जवानों ने भाग लिया सी.आई.यस.यफ के कमाण्डेट यम.यस खान ने स्वयं योगा करके जवानों को योगा के वारे में जानकारी व इसके फायदे बताये।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंसपेक्टर ए सी मिश्रा, इंसपेक्टर मीना और शुक्ला की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वहीं पनकी पावर हाउस दुर्गा पूजा पार्क में पनकी पावर हाउस के कर्मचारी,अधिकारीयों ने अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सुभाष गुप्ता, कामता प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

(महेश प्रताप सिंह)