Breaking News

कानपुर - पत्नी के हत्यारोपी दरोगा ने किया आत्मसमर्पण

कानपुर 08 जून 2015. पत्नी के हत्यारोपी दरोगा ने  सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। दारोगा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी ईशा की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को जेल भेज चुकी है। बस दारोगा ज्ञानेंद्र सिंह ही फरार चल रहा था। उसने भी आज समर्पण कर दिया।
बताते चलें कि प्रतापगढ़ निवासी दारोगा ज्ञानेंद्र सिंह कानपुर में तैनात था। यहीं पर वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। इसी बीच उसका किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ तो उसने अपने दोस्तों व महिला मित्र के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस अब तक चार लोगों को जेल भेज चुकी है। दारोगा अभी तक फरार चल रहा था। सोमवार को उसने भी आत्मसमर्पण कर दिया। हत्यारे दरोगा की कोर्ट में वकीलों द्वारा जमकर पिटाई हुयी। आक्रोशित वकीलों ने लात घूसों से दरोगा को बुरी तरह पीटा। कई थाने की फोर्स और अधिकारी उसे बचाने में जुटे रहे।

(महेश प्रताप सिंह)