Breaking News

कानपुर - CISF ने पनकी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

कानपुर 05 जून 2015. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पनकी द्वारा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें संरक्षिका महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती निगात खान एवं कमाण्ङेन्ट श्री एम.एस खान की अगुवाई में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। और आँवला एवं अशोक के वृक्ष लगाये गये।इस अवसर पर पनकी परियोजना में लगने वाली 660 मेगावाट की नई परियोजना की अतिशीघ्र शुरूआत की जाने पर चर्चा भी की गयी।

पनकी परियोजना के ई.जबर सिंह द्वारा बताया गया कि 660 मेगावाट परियोजना के आने से कानपुर में बिजली संकट पूर्णतया समाप्त हो जायेगा। इस दौरान वाटर रिसकुलेशन सिस्टम राख बन्धा क्षेत्र में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अभियन्ता अनुपम अग्रवाल पनकी उपस्थित रहे। उप कमाण्ङेन्ट श्री एम.एस खान द्वारा बल सदस्यों को वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य में वातावरण व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती अंजली अग्रवाल - अध्यक्ष दीप शिखा महिला मण्डल, अधीक्षण अभियंता अवनीश सिंह, डी. वी. पाल, जबर सिंह, शशिकांत वर्मा, आकाश, अमिता कुमारी, अवर अभियंता मुकुल गुप्ता, अमित, गजेन्द्र एवं पंकज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन्सपेक्टर ए.सी मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही।

(महेश प्रताप सिंह)