Breaking News

कानपुर - जन विकास परिषद ने फूंका कुमार विश्‍वास का पुतला

कानपुर 5 मई 2015. आप नेता कुमार विश्वास पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता से अवैध सम्बंधों की बात सामने से नाराज सामाजिक संगठन जन विकास परिषद ने आज शिक्षक पार्क में कुमार विश्वास का पुतला फूंका और पीडि़ता महिला कार्यकर्ता से राखी बंधवाने की मांग की।
विदित हो कि आप की पीडि़त महिला कार्यकर्ता ने कुमार विश्वास व उनकी पत्नी से सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया था। कुमार विश्वास सामने आए और उन्होंने कहाकि महिला कार्यकर्ता उन्हें भाई मानती है। पर खबर लिखे जाने तक कुमार विश्वास की पत्नी का इस बारे में बयान नहीं आया था। जन विकास परिषद ने कुमार विश्वास के व्यवहार को निंदनीय बताते हुए उनका पुतला परेड चैराहा पर जलाया। संगठन ने मांग की कि यदि कुमार विश्वास वास्तव में उस महिला कार्यकर्ता को अपनी बहन मानते हैं, तो उससे सार्वजनिक रुप से राखी बंधवा लें। इससे महिला के परिवार को उस पर विश्वास करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में डाॅ0 शारदा पाण्डेय, स्नेहलता दीक्षित, डी. एन. मालवीय, शकुंतला तिवारी, पुष्‍पा सैनी, गुड्डा, मनोज अग्रवाल, बैतुल खां, आरती, उमाकान्‍त पाण्‍डे आदि उपस्थित थे। 

(सूरज वर्मा - कानपुर)