Breaking News

औलाद की चाह - बेटी की कोख से पैदा हुयी मां की संतान

कानपुर 5 मई 2015. आपको यह पढकर जरूर आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है कि एक महिला ने अपने ही भाई-बहन को जन्म दिया है। जी हां, ऎलन ब्राउन जो कि वेल्स की रहने वाली है, इस महिला के तीन बच्चे हैं। लेकिन यह महिला तीन में से एक को ही अपना बेटा मानती है और बाकी दो को अपना भाई बहन।
डेली मेल के अनुसार, सालों पहले इस महिला ने एलेक्स (लडका) और रूथ (लडकी) नाम के जुडवा बच्चों को जन्म दिया था। इन दोनों बच्चों के लिए ऎलन अपनी ही मां जेली के लिए सरोगेट मां बनी थी। ऎलन कहती हैं कि उनकी मां जेनी ने टोनी नाम के शख्स से दूसरी शादी की थी। पर किसी मुसीबत के चलते जेनी, टोनी के बच्चे की मां नहीं पा रही थीं। ऎसे में जेनी और टोनी ने सरोगेट प्रेगनेंसी की मदद से बच्चा पैदा करना चाहा। जब इस बात का पता ऎलन को चला तो वो खुद सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार थी। ऎलन को इस बात से कोई फर्क नहीं पडा कि वो अपनी मां के लिए सरोगेट मां बनेंगी। वो ऎसा करके खुश थीं। ऎलन को अपनी मां के लिए सरोगेट मां बने एक लंबा अरसा बीत चुका है। अब ऎलन का खुद का बेटा 17 साल का है। उसका नाम मैडी है। वहीं सरोगेट प्रेगनेंसी वाले जुडवा बच्चे एलेक्स और रूथ अभी 12 साल के हैं। एलेक्स और रूथ के लिए उनको जन्म देने वाली औरत मां नहीं बल्कि बहन है।