Breaking News

गामा रेडिएशन से आईजीआई एअरपोर्ट पर यात्रियों के निकले आंसू

नई दिल्ली 29 मई 2015.  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने की खबर है। यात्रियों के आंखों में पानी आने के बाद अफरा तफरी हो गई। एनडीआरएफ की टीम वहां तत्काल पहुंची और उसने रेडियोएक्टिव लीक को रोक दिया है। कार्गो कर्मचारियों की आंखों से आंसू निकलने लगे। बाद में दो कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडीआरएफ के डीजी ओपी सिंह ने खबर दी है कि तुर्की से आया रेडियोएक्टिव पदार्थ और वह कार्गो एरिया में रखा गया था। तभी वह लीक हो गया।
बताया जाता है कि यह कार्गो फोर्टिस अस्पताल के लिए लाया गया था। एनडीआरएफ हालांकि इस रेडिएशन को बहुत कम तीव्रता की बता रही है लेकिन यह गामा रेडिएशन लीक का मामला बताया जा रहा है। सूचना के बाद एनडीआरएफ के अतिरिक्त एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी अथॉरिटी के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी है कि स्थिति को पूरी तौर पर नियंत्रित और शांतिपूर्ण है। एअरपोर्ट से लीक हो रहे रेडियोएक्टिव को रोक दिया गया है।

(IMNB)