Breaking News

कानपुर - CISF पनकी में मना रहा है अग्निशमन सेवा सप्ताह

कानपुर। केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पनकी थर्मल पावर स्‍टेशन पनकी द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन दिनांक 14-04-15 से 20-04-15 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इकाई लाईन में केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के परिवारों को प्राथमिक अग्निशमन की जानकारी इकाई अग्निशमन शाखा के अधिकारियों द्वारा दी गई। इस दौरान केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमाण्ङेन्ट श्री एम. एस. खान एवं इकाई संरक्षिका महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती निगात खान उपस्थित रहीं।
बल के अन्‍य सदस्यों की पत्नियों की जागरूकता के लिये अग्निशमन से सम्बन्धित क्विज कम्पटीशन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन्सपेक्टर ए. सी. मिश्रा व वी. के. शुक्ला की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

(महेश प्रताप सिंह - पनकी)