Breaking News

हिन्दुओं के लिए काम करने वाले को मिलेगी सत्ता - हिन्दू सेना

कानपुर। हिन्दुओं पर जिस तरह अत्याचार हो रहे हैं, अगले कुछ समय में हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा। हिन्दुओं को जाति, क्षेत्र आदि विवाद भुलाकर एक होना होगा। तभी हमारा हित हो सकता है। यह बात हिन्दू सेना द्वारा रामशाला मंदिर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने कहीं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तलवार भेंटकर स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहाकि मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण हिन्दुओं का बहुत अहित हुआ है। मुस्लिमों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार के नाम पर बनाई गयी सभी समितियों की बातें मान ली जाए, तो हिन्दुओं का जीना मुश्किल हो जाएगा। हिन्दू संगठित हो जाए, तो जो भी व्यक्ति हिन्दुओं के बारे में सोचेगा, उसी को सत्ता मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहित शुक्ला ने कहा कि केन्द्र में बैठे लोगों ने राम मंदिर बनाने व धारा 370 खत्म करने के लिए सत्ता दी थी, उनके पास अभी भी समय है, वे चेत जाएं। प्रदेश की सरकार को भी यह समझ लेना चाहिए कि हिन्दू अब संगठित हो रहा है। प्रदेश की अगली सरकार हिन्दुओं के हित में काम करने वालों की ही होगी। सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी को शपथ दिलायी गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहित शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू युवा सेना विसु सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू युवा सेना रघुनंदन सिंह आदि ने शपथ ली। कार्यक्रम में प्रेम राजपूत, अमित मिश्रा, अम्बुज निगम, देवी प्रसाद पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

(विज्ञप्ति)