Breaking News

घर-घर आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्यति का बिखरा जलवा

कानपुर।पिछले तीन-चार वर्षों में धनाड्य वर्ग, शीर्ष बिजनेस फैमलीज और नामी गिरामी लोगों के बीच आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा पद्यति के प्रति विश्वास ऐसा बढ़ा है कि अब वो एलोपैथी चिकित्सा की ओर देखना भी नहीं चाहते हैं। ये कहना है प्रदेश के जाने-माने आयुर्वेदाचार्य परमट कानपुर के मनीष त्रिपाठी का।
मनीष जी बताते हैं कि पिछले 30 वर्षों में हमारे यहां आने वाले मरीजों के आंकड़ों में 250 से 300 परसेंट तक का इजाफा भी इसका सबूत है। मध्यम वर्ग में तो आयुर्वेद हमेशा प्रचलित रहा है, लेकिन अब समाज के लीडिंग क्लास का विश्वास पूरी तरह आयुर्वेद की तरफ मुड़ गया है। उसका कारण ये है कि रोज फैल रहे तरह-तरह के नए रोगों का इलाज एलोपेथी उपलब्ध ही नहीं है और प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्यति से ऐसे असाध्य रोगों का इलाज आसानी से हो जाता है। इसके अलावा अंग्रेजों और पाश्चात्य मुल्कों द्वारा आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा पद्यतियों के प्रति किए गया कुप्रचार की पोल अब खुल गई है। अब तो भारी संख्या में हर वर्ग के लोग कैंसर या गर्भ निरोधक से लेकर दूसरी बड़ी बीमारियों तक में ठेठ भारतीय चिकित्सा पद्यतियों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मनीष जी कहते हैं कि कुप्रचार चाहे जितना हुआ हो, आम लोगों को भारतीय चिकित्सा पद्यति पर हमेशा विश्वास रहा है। फिर भी अंग्रेजों और पाश्चात्य शिक्षा पद्यति में पढ़कर बड़े हुए लोगों पर असर था कुप्रचार का। अब ग्लोबल कनेक्ट के इस युग में वो भी समाप्त हो गया है। 
आज तो भारतीय योग और आयुर्वेद का विश्व में डंका बज रहा है। दुनिया भारतीय चिकित्सा पद्यति का लोहा मान चुकी है। जल्द ही भारतीय चिकित्सा पद्यति ही सर्वमान्य होगी। क्योंकि वैदिक युग की आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्‍सा पद्यति के सामने एलोपैथी अधूरी और बौनी है। बताते चलें कि शहर की एक फार्मेसी कंपनी ‘‘सेनोजोएक रिमेडीज’’ के एक प्रोडक्ट ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने एक ऐसी आयुर्वेदिक गर्भ निरोधक दवा ईजाद की है जिसकी महज एक गोली के विधिवत सेवन से ही पूरे 6 माह तक गर्भधारण नहीं होता। सबसे बेहतरीन बात ये है कि इस ओरल काॅन्ट्रासेप्टिव गोली का किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। ये गर्भ निरोधक टेबलेट सेवन करने वाली महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित व सटीक परिणाम देने वाली है। मनीष त्रिपाठी ने सेनोज़ोएक फार्मा को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि जल्‍द ही ये कम्‍पनी दुनियाभर में कानपुर का नाम रोशन करेगी। 

संबंधित चर्चित खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - कानपुर की फार्मेसी कंपनी का दुनिया में बजा डंका