Breaking News

फिरोजाबाद - ब्राइट स्कालर्स एकेडमी में संविधान जानो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। सिरसागंज के ब्राइट स्कालर्स एकेडमी में आज संविधान जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों से भारत के संविधान से संबंधित अनेकों प्रश्न पूछे गये। प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार दिये गये।
इस प्रतियोगिता में संविधान, उच्चतम न्यायालय तथा परेड आयोजन से संबंधित प्रश्न पूछे गये। जिनका सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। प्रश्नों को दो वर्गों में बांटा गया था। पहले वर्ग में प्रत्येक सही उत्तर देने वाले प्रत्येक बच्चे को सौ रूपये का नगद पुरस्कार तथा दूसरे प्रश्नों के वर्ग में प्रत्येक सही उत्तर देने वाले बच्चों को पांच सौ रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया। बच्चों की हाजिर जवाबी में उनकी अध्ययन क्षमता की गहनता देखने को मिली। बच्चों के उत्तरों में भविष्य के समाज का एक सुंदर सा चित्र भी दिखाई दिया। इस प्रतियोगिता में मानस गोयल, अनुराग जैन, स्वतंत्र प्रताप सिंह, पारुल यादव, अभय यादव ने पांच सौ-पांच सौ रुपये के कई पुरस्कार नगद प्राप्त किये। तथा मौसम मिश्रा, अभय प्रताप, माधव मिश्रा, वंश प्रताप सिंह, शिवप्रताप सिंह और आकर्षण उपाध्याय, संचित वर्मा, निखिल जैन, भावना, हर्षित राठौर और सलोनी आदि बच्चों ने सौ-सौ रुपये के कई नगद पुरस्कार प्राप्त किये। निदेशक संजय शर्मा ने बच्चों को प्रेरणात्मक संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
(यश कुमार - फिरोजाबाद)