Breaking News

नाइजीरिया - नाइजर के गांव पर हवाई हमले में 36 लोगों की मौत

नियामी। नाइजीरिया की सीमा के नजदीक नाइजर के एक गांव में एक अज्ञात विमान द्वारा बम गिराए जाने से एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल कम से कम 36 लोग मारे गए। यह जानकारी सेना ने दी।
कल का हमला ऐसे समय हुआ है जब नाइजर में नाइजीरिया आधारित आतंकवादी संगठन बोको हराम के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहा है। बोको हराम का छह साल से चला आ रहा बर्बर आतंकवाद नाइजर, चाड और कैमरून को भी अपनी चपेट में ले चुका है।

(IMNB)