Breaking News

भारत ने जापान को पनडुब्बी निर्माण में हिस्‍सा लेने का आॅफर दिया

नई दिल्ली। पीएम मोदी के कहने पर 50000 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 स्टिल्थ पनडुब्बियों के लिए भारत सरकार ने शिंजो अबे की सरकार से पूछा है कि क्या वे इस प्रॉजेक्ट में हिस्सा लेंगे। जापान ने हथियारों के निर्यात मामले में अभी हाल ही में अपने ऊपर से स्वघोषित प्रतिबंध हटाया है।
इसे देखते हुए ही केंद्र सरकार ने जापान को डीजल-इलेक्ट्रिक सरयू क्लास पनडुब्बी निर्माण में भागीदारी का प्रस्ताव भेजा है। नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद से ही रूस, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन की सामरिक भागीदारी से आगे बढ़ते हुए जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की ओर हाथ बढ़ाया है।