Breaking News

फ्रांस में जिहादियों पर छापा, 2 जिहादी पकडे गये

मोंटपिलर (फ्रांस)। दक्षिणी फ्रांस में जिहाद विरोधी अभियान के तहत कम से कम दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार दक्षिणी फ्रांस के मोंटपिलर में लुनाल (पूर्व) के एक कस्‍बे में यह अभियान चलाया गया।
इस जगह से करीब 20 नौजवान आईएस को एक सैनिक के रूप में अपना समर्थन देने सीरिया रवाना हो चुके हैं। इसमें से 18 से 30 साल की उम्र के 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। क्रैक फ्रेंच सिक्यॉरिटी फोर्सेज ने यह अभियान शहर के बीचों-बीच बनी इमारत में स्थानीय समय के अनुसार 6 बजे चलाया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक साथ दनदनाती हुई कई कारें आईं, जिसमें से कई नकाबपोश बाहर उतरे और इमारत के दरवाजों को तेजी से भड़भड़ाते हुए अंदर घुसे और 2 लोगों को पकड ले गये।